तंग हाल जिंदगी बसर करने मजबूर हैं पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

शासन प्रशासन के सुस्त कार्यप्रणाली अव्यवस्था के कारण ब्लॉक मुख्यालय के सुरूर वनांचल में निवासरत पहाड़ी कोरवा विशेष आरक्षित जनजाति विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर अभावग्रस्त जीवन बसर करने मजबूर हैं स्वास्थ्य शिक्षा के अलावे मूलभूत सुविधाओं का सीधा लाभ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले इन पहाड़ी कोरवा को नहीं मिल पा रहा है तंग हाल जिंदगी के साए में सिमटे पहाड़ी कोरवा ओं को विकास मुख्यधारा से जुड़े जाने की दरकार है तथा इनकी दशा एवं दिशा बदला जाना निहायत जरूरी है बाहर हाल लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोसंगी के आश्रित ग्राम जामझोर पंडरीपानी ग्राम पंचायत लोसगा के आश्रित ग्राम देवभूडु ग्राम लबजी के लेदराडाड लोटा ढोढ़ी ढोढगा पारा ग्राम पंचायत बेलदगी के आश्रित ग्राम घंटा डुग्गू सहित आसपास वनांचल में प्राचीन काल से निवासरत पहाड़ी कोरवा जनजाति प्राचीन रूढ़ीवादी परंपराओं से मुक्त नहीं हो पाए शिक्षा अभाव के कारण झाड़-फूंक तंत्र मंत्र जड़ी-बूटी जैसे अंधविश्वास को जीवन का पहलू बना रखा है। इन विलुप्त होते पहाड़ी कोरवा जनजाति के दशा सुधार के लिए शासन प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाय जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं प्रशासकीय उच्चाधिकारियों के द्वारा इन विलुप्त होते पहाड़ी कोरवा जन जातियों के बदहाली की तरफ ध्यान नहीं दिया जाना समझ के परे है तथा पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय एवं शासन के साथ धोखा किया जाना है लखनपुर विकासखंड के तहत कई ऐसे ग्राम पंचायत हैं जहां पहाड़ी कोरवा निवास करते हैं उनके निवास स्थानों पर बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी बना हुआ है इसके अलावा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को शासन के योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है वे अपने आसपास के नदी ढोढ़ी जल सरोवरो का दूषित पानी पीने एव अंधेरे के साए में जीवन बसर करने मजबूर हैं यदि बात करें ग्राम पंचायत लबजी के आश्रित ग्राम ढोढगा पारा के कोरवा जनजातियों की तो आज भी वहां शुद्ध पेयजल का अभाव बना हुआ है साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र परिवार वालों के पास राशन कार्ड नहीं है

ashok

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours