तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर कोरिया ने राज्य शासन के निर्देश पर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नवरात्र में नया आदेश जारी कर देवी मंदिरों में ज्योत प्रज्वलन की छूट दी गई है। वहीं किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र व डीजे बजाने तक की अनुमति नहीं होगी। तो दूसरी ओर मंदिर में जोत दर्शन के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग करने को कहा गया है। मंदिर में केवल आरती होगी। मंदिर प्रबंधन को छूट दी गई है कि वे ज्योत जला सकते हैं लेकिन उस ज्योत के दर्शन के लिए भक्तों के प्रवेश की पाबंदी रहेगी। उनके नाम की ज्योत मंदिरों में जलती रहेगी।
वही पर कोरिया जिले के प्रमुख देवी स्थल चिनवारीडाढ के प्रबंधको का कहना है कि नवरात्र के दौरान जिले के अंतर्गत किसी भी धार्मिक स्थलों पर मेला आदि के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश से अब मंदिर हम निराश है।
मंदिर प्रबंधको ने बताया कि हमारे यहा सिर्फ 5वी पूजा की रात्री में ही भक्तोे को जोत दर्शन की अनुमति होती है। इसलिए अब तक किसी डिजिटल दर्यान का प्रबंध नही किया गया है। इस दौरान भक्तो की संख्या भी पहले की तुलना में मात्र एक चैथाई ही रह गई है।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर का आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कोरोना के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा और निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन समिति की होगी और महामारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
as

+ There are no comments
Add yours