तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
सरगुजा संभाग की कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किंडो ने सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न कार्यों जैसे नवीन ग्राम पंचायत भवन, धान चबूतरा निर्माण कार्य, गोधन नया योजना, गौठान, धान खरीदी वर्ष 2020-21 के तैयारियों की जानकारी, धान खरीदी हेतु बारदाना की व्यवस्था, वन धन संवर्धन केंद्र के कार्य, वन अधिकार पत्र, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, सामुदायिक वन अधिकार पत्र, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों तथा जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जाने की विभागीय अधिकारियों से बैठक लेकर समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर रणवीर शर्मा, वन मंडल अधिकारी जे.आर.भगत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाष छिकारा, अपर कलेक्टर एस.एन.मोटवानी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व विभाग के प्रमुख उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में कमिष्नर ने सर्वप्रथम नवीन पंचायत निर्माण कार्य, धान खरीदी केन्द्रों में चबुतरों का निर्माण एवं गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। जिसपर जिला पंचायत सीईओं ने संपूर्ण जानकारी देते हुए अधिकांष कार्यो का पूर्ण होना सहित अन्य कार्यो के जल्द पूर्ण हो जाने की जानकारी दी। गौठान में निर्मित की जा रही वर्मी कम्पोष्ट के बारे में जानकारी देते हुए वर्मी कम्पोष्ट के लिए केंचुएॅ की पर्याप्त उपलब्धता बताया। इसके साथ ही कमिष्नर ने धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली जिसपर विभाग के द्वारा पर्याप्त बारदाना उपलब्धता से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में 42 �
as

+ There are no comments
Add yours