कमिष्नर ने गौठान, जिला अस्पताल, कोविड सेन्टर सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

मरीजों को पर्याप्त दवाईयाॅ हो उपलब्ध- जिनेविवा किंडो

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सरगुजा संभाग की कमिश्नर जिनेविवा किंडो ने सूरजपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल सूरजपुर, कोविड-19 अस्पताल, कृष्णपुर के आदर्ष गौठान सहित कार्यालय नवीन पंचायत भवन बद्रिकाश्रम, धान चबुतरा केन्द्र देवनगर का निरीक्षण किया। 
जिले के दौरे पर निकली कमिष्नर ने जिला अस्पताल सूरजपुर पहुॅचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहाॅ उन्होंने सामान्य वार्ड, षिषु रोग वार्ड, ब्लड बैंक सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सीएमएचओं से आने वाले मरीजों की बीमारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होनें अस्पताल में दवाईओं की पर्याप्त व्यवस्था रखते हुए परिसर में साफ सफाई व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देष दिये।

कमिष्नर ने जिले में स्थापित कोविड-19 केयर सेन्टर लाईवलीहुड पर्री का निरीक्षण किया जहाॅ उन्होनें कोविड मरीजों की संख्या की जानकारी ली। वहाॅ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कमिष्नर ने कोविड मरीजों से वार्ता भी की। जिसमें उनके खान-पान की व्यवस्था, मुहैया हो रही चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की। मरीजों ने समय पर अच्छी सुविधा प्राप्त होने की बात कही है। कमिष्नर ने मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। 


निरीक्षण की कड़ी में कमिष्नर सुश्री किन्डों ने कृष्णपुर के गौठान का निरीक्षण किया। जहाॅ चारागाह व्यवस्था, कोटना, वर्मी खाद की खरीद व विक्रय की जानकारी ली। वहाॅ उपस्थित समूह की महिलाओं ने कमिष्नर को खाद बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। इसपर कमिष्नर ने उन्हें प्राप्त हो रही आमदनी की जानकारी लेते हुए कहा कि धान की जगह सरसों जैसे फ�

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours