अनूसुचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आॅनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय, अषासकीय महाविद्यालय, विष्वविद्यालय इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, नर्सिंग काॅलेज, आई.टी.आई., पाॅलिटेक्निक के प्राचार्य, संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जिनको विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है को सूचित किया गया है कि षिक्षा सत्र 2020-21 हेतु आॅनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही  https//mpsc.mp.nic.in/cgpms  वेबसाईट पर आॅनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी द्वारा आॅनलाईन आवेदन हेतु 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक, ड्राॅफ्ट प्रोपोजल लाॅक करने हेतु 15 अक्टूबर से 10 दिसम्बर तक तथा सेंक्षन आॅर्डर लाॅक करने हेतु 15 अक्टूबर से 20 दिसम्बर 2020 तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त संस्थाओं को केवाईसी जमा करने हेतु 10 जनवरी 2021 तक का समय दिया गया है। 

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours