तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
मौसम परिवर्तन के साथ ही अब क्षेत्र के किसान अपने खेतों में लगे धान फसल कटाई कार्य में जुट गए हैं लखनपुर सहित आसपास के गांव के खेतों में लगे धान फसल इन दिनों किसानों द्वारा काटे जा रहे हैं तथा अपने धान फसल को खेतों से खलिहानो की ओर ले जाने लगे हैं मजदूरों की टोटा होने कारण हार्वेस्टर मशीन का सहयोग लिया जा रहा है हार्वेस्टर मशीन के आ जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है किसानों का कहना है यदि हार्वेस्टर मशीन नहीं होता तो मजदूर अभाव में धान फसल काटने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता था यह तो मौसम के मिजाज का कोई भरोसा नहीं कि कब बारिश हो जाए ऊपर से मजदूरों की कमी बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन सकता था फिलहाल कुछ किसान मजदूरों के माध्यम से तथा कुछ किसान हार्वेस्टर के जरिए अपने धान फसल काटने कार्य में जुड़े हुए हैं कटाई कार्य तेजी से चल रहा है किसान अपनी फसल को खेतों से जल्दी अपने खलिहान त्तक ले जाना चाह रहे हैं ताकि धान फसल को किसी प्रकार का नुकसान ना हो
as

+ There are no comments
Add yours