मामले में फरार अन्य आरोपियों की जा रही है सरगर्मी से पतासाजी।
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
दिनांक 18.10.20 को माॅ वैष्णणी पेट्रोल पम्प संजयनगर में काम करने वाले मैनेजर अमर दयाल यादव ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17-18 अक्टूबर की दरम्यिानी रात्रि में 1 स्कार्पियों तथा 1 बोलेरो वाहन में 7-8 लोग लाठी, डण्डा, सब्बल लेकर पहुंचे और डरा धमकाकर उसके सामने ही खड़ी टैंकर के टंकी का लाक तोड़कर 6 जरकीन डीजल निकाले और उसके पाकिट से 2 हजार रूपये, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लूट लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 224/20 धारा 395 भारतीय दण्ड संहिता का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने थाना प्रभारी जयनगर को पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीव्ही कैमरा की फुटेज प्राप्त कर आरोपियों की पहचान करते हुए पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं संघन वाहन चेकिंग करने तथा थाना प्रभारी जयनगर सहित पुलिस की कई टीमें गठित कर डीजल चोर-लूटेरे गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मामले के आरोपियों को पकडने थाना जयनगर की पुलिस टीमों ने चारों ओर जाल बिछाकर संदेहियों के धरपकड के प्रयास में लगे थे इसी बीच थाना जयनगर के सामने 19 अक्टूबर के शाम को उस समय सफलता मिली जब संदेेह के आधार पर बिना नंबर के स्कार्पियों वाहन को चेक किया गया। स्कार्पियों वाहन में थाना कोतमा क्षेत्र के गोविन्दा कालोनी निवासी इन्द्रपाल सिंह पिता छोटन सिंह उम्र 22 वर्ष तथा ग्राम सिलपुर निवासी ध्रुव लोनी पिता बलदाउ लोनी उम्र 19 वर्ष, अंशुमान लोनी पिता बिहारी लोनी उम्र 22 व�

+ There are no comments
Add yours