जगदंम्बा मोरे अंगना एल्बम की क्षेत्र में हो रही प्रशंसा—–स्कूली छात्रों व युवकों ने बनाया देवी गीत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

नवयुवक व छात्रों ने देवी गीत का वीडियो बनाया है जो देखने व सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा भी जा रहा है। मुझे विश्वास है आने वाले समय में यह सभी कलाकार क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे. उक्त बातें राजस्थान भवन में नवोदित कलाकारों द्वारा देवी गीत के नए एल्बम की लांचिंग के अवसर पर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कही मंगलवार को राजस्थान भवन में आयोजित वीडियो लांच कार्यक्रम में सबसे पहले माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वीडियो बनाने वाली पूरी टीम के परिचय के बाद आये अतिथियों को नवरात्रि के अवसर पर बनाये गये दोनों वीडियो दिखाये गये जिसकी वहां उपस्थित सभी लोगो ने प्रसंशा की।


वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर ध्रुव द्विवेदी ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ शहर काफी छोटा है। यहां संसाधनों की कमी है ऐसे में मेरा बचपन से मानना था कि एक दिन इसी शहर से कुछ ऐसा करूँगा की पूरे प्रदेश में मनेन्द्रगढ़ का नाम होगा। आज मेरे बचपन का सपना पूरा हो गया, इसमें पूरी टीम का सहयोग मिला।
कलाकार अमन शर्मा ने कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कहा कि देवी गीत को लेकर काफी दिनों से वीडियो बनाने की इच्छा थी लेकिन ये केवल एक व्यक्ति के बस की बात नही , धीरे धीरे लोग मिलते गये और एक टीम बनी, जिसके बाद सब काम आसान हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,नगर पंचायत खोंगापानी अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी,, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, नागेंद्र जायसवाल, अजय जायसवाल,राजेश शर्मा, मधुसूदन पोद्दार के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यक्रम का कुशल संचालन गौरव त्रिपाठी ने किया ।
जगदंबा मोरे अंगना नाम से बनाए गए इस एल्बम को बनाने में मुख्य रूप से रतन केसरवानी, कैमरामैन निखिल देवांगन ,डांस कोरियोग्राफी लक्की ( कृष्णा डांस एकेडमी), प्रोडक्शन हाउस निखिल प्रोडक्शन, बी एफ एक्स एंड कलर स्टिक ध्रुवा फोटोग्राफी, लीड सिंगर पंडित अमन शर्मा के साथ क्षेत्र के युवाओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours