तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
पोडी थाना के अंतर्गत ग्राम सेमरा नागपुर में अवैध रूप से 60पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब आरोपी के कार से जप्त किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा नागपुर निवासी अभिषेक उर्फ छोटू मिश्रा अपनी कार मारुति 800 में राजनगर मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के उद्देश्य से अपने घर सिमरा नागपुर लेकर आ रहा था।
जिसमें पोडी थाना प्रभारी गिरजा शंकर साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर सेमरा नागपुर भेजकर दबिश दिया गया जहां पर आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू मिश्रा अपनी कार मारुति 800गाडी क्र सीजी 12 7467 के पिछली सीट में एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोला में 60पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब भरा हुआ मिला।
जिसमें पंचनामा तैयार कर बरामद 10 लीटर800मिली लीटर(60पाव) अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 7200 रुपए बताई जा रही है। जिसमें आरोपी रिमांड पर भेजा गया है और कार को पुलिस पुलिस थाना जप्त कर लाया गया है।।उक्त कार्रवाई में नागपुर चौकी प्रभारी सुबल सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शुक्ला प्रभात गिरी गोस्वामी आरक्षक मुमताज खान उज्जैन गिरी अरविंद कॉल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
(बॉक्स में)नागपुर क्षेत्र है नशे का अड्डा—पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा लगातार दिशा निर्देश पर नशे के व्यापार में कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी तरफ नागपुर चौकी क्षेत्र अवैध रूप से जुआ सट्टा पट्टी और नशे का अड्डा बना हुआ है जिसमें पुलिस की भूमिका भी काफी संदिग्ध है लगातार नागपुर क्षेत्र में नशे का व्यापार फल फूल रहा हैलेकिन पिछले कुछ महीने से पुलिस कार्रवाई शून्य रही है जिससे नशा के व्यापारियों के हौसले बुलंद में है ।
यह नशे का व्यापार अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी फल फूल रहा है जिसमें आए दिन युवा वर्ग इस नशे के दलदल में फंसता जा रहा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से गांजा नशीली दवाइयां और अंग्रेजी शराब मिल जाता है।
गिरिजा शंकर साव(प्रभारी पोड़ी)”नशे के खिलाफ मुहिम छोड़कर लगातार कार्रवाई की जा रही है आगे भी क्षेत्र में कार्रवाई की जाएगी
as

+ There are no comments
Add yours