सूरजपुर पुलिस ने 80 हजार रूपये कीमत के चोरी की 3 मोटर सायकल सहित 1 को किया गिरफ्तार… आरोपी पूर्व में जा चुका है जेल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस ने एक शातीर चोर से चोरी के मोटर सायकल बेचने के फिराक के दौरान पकड़ा है और चोरी की 80 हजार कीमत के 3 नग मोटर सायकल जप्त कर उसके विरूद्व धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत् कार्यवाही किया है।
             शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 को चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उमेश्वरपुर के श्यामपुर चौक के पास चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में घुम रहा है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिए।
              एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु उमेश्वरपुर के श्यामपुर चौक पहुंचकर घेराबंदी लगाए जहां एक व्यक्ति को फैशन प्रो बाईक में घुमते पकड़ा जिससे वाहन के दस्तावेज मांग किए जाने पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि उसने 3 मोटर सायकल चोरी किया है। फैशन प्रो मोटर सायकल को बैकुण्ठपुर के अमरपुर गांव से, 1 होण्डा साईन मोटर सायकल को ग्राम जमगहना के बाजार के पास से एवं 1 एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को ग्राम बटवापारा मुड़ा, सुखरी-सपना, थाना गांधीनगर से चोरी करना बताया। आरोपी के निशानदेही पर होण्डा साईन को केतका जंगल से, एचएफ डिलक्स को चोरी कर चलाने के दौरान कलुआ स्कूल के पास एक्सीडेंट होने से शिवप्रसादनगर में एक व्यक्ति के घर पर रख दिया था जिसे बरामद किया गया। आरोपी से चोरी के 3 नग मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक सीजी 16 सीबी 8395, होण्डा साईन सीजी 16 सीई 1733 व एचएफ डिलक्स सीजी 15 बीक्यू 8

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours