छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदशन में शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत कराने हेतु 31 अक्टूबर 2020 को पहली बार ई- मेगा कैम्प का आयोजन जिला सूरजपुर में किया जा रहा है। ई-मेगा कैम्प के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा जिला स्तर पर समिति का गठन किया है जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में संयुक्त कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर, जिला षिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला श्रम पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उप संचालक समाज कल्याण, उप संचालक कृषि, जिला खाद्य अधिकारी, सहायक संचालक कौषल विकास, जिला सूचना अधिकारी, एनआईसी को शामिल किया गया है।
कलेक्टर ने गठित समिति के सदस्यों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराने तथा उसी समय उनकी समस्याओं का निराकरण किये जाने के संबंध में न्याय एप्प के षिकायत पेटी के माध्यम से सालसा की ओर प्रेषित करने निर्देषित किया है। उन्होनें ई-मेगा कैम्प में शामिल होने वाले विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बताया है कि राजस्व विभाग के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से समन्वय कर हितग्राही मूलक कार्य जैसे- आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, राजस्व संबंधी मामले, आरबीसी 6-4 प्रकरण, दाण्डिक प्रकरण आदि प्रकरणों का निराकरण कैम्प के माध्यम से करायेंगें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीड़�
as

+ There are no comments
Add yours