त्योहारी सीजन में थाली से गायब हुआ प्याज …. 80रु पर पहुॅचे दाम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

त्योहारों के मौसम में प्याज की कीमतों ने अब लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगा है। बैकुन्ठपुर सब्जी बाजार में प्याज 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। विदित हो कि कोरोना संकट का दौर है। ऐसे समय में लोगों काफी परेशान है। लोगों के काम बंद हो रहे हैं व अन्य व्यवसाय पर भी मंदी की मार पड़ रही है। ऐसे समय में अगर महंगाई बढ़ती है तो लोग पर आर्थिक भार अधिक पड़ेगा। संकट के इस दौरान में प्याज ने भी लोगों के आंखो में आंसू ला दी है। प्याज कीमत क्षेत्र में बढ़ने लगी है। बैकुन्ठपुर में प्याज की कीमत 70 से 80 रुपये किलो के बीच बिक रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब और रसोई पर पड़ रहा है। नवरात्र के लोग प्याज अब डिमांड बढने से दाम और अधिक बढ़ते ही जा रहे जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर प्याज के व्यापारियों का कहना है कि फसल खराब होने की बात कही जा रही है। जिसके कारण प्याज के दाम बढ़े है। बताया जा रहा है कि थोक में 60 से 65 के बीच प्याज चल रहा है। आने वाले समय में कम होने की उम्मीद है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours