तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया पुलिस की साईबर सेल ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे 24 लाख रुपए ठगने वाले नाइजीरियन युवक को दिल्ली से गिरफ्त में लिया है। अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट वीजा पर भारत आए नाइजीरियन युवको के द्धारा गैंग ने कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर में रहने वाली अविवाहित युवती से जीवन साथी डॉट कॉम की मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर संपर्क किया और उसे शादी का झांसा देकर 24 लाख 7 हाजर 500 रुपए ठग लिए थे। साइबर सेल की टीम पिछले दिनो से लगातार इस मामले की तहकीकात में जुटी रही और आखिरकार उसने दिल्ली के नोयडा से युवक नाइजीरियन एजिटे पीटर को गिरफ्त में ले लिया। अभियुक्तों से 1 लेपटॉप, 4 मोबाईल फोन, 14 नग सिम, 1 वाई फाई डिवाईस, 2 नग नाईजिरियन डेबिट कार्ड , 1 नग एसबीआई डेबिट कार्ड, 2 नग पासपोर्ट जिसमें एक फर्जी था जिसे बरामद किया गया हैं।
ऐसे की थी ठगी
बैकुन्ठपुर तलवापारा की साहू परिवार की युवती ने अपनी शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम की मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी। इस साइट के जरिये कथित रूप से एनआरआई बताने वाला रोहन मिश्रा, अरुण राय आदि नाम से मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्राफाईल बनाया जिसके झांसे में युवती आ गई। इस दौरान युवती और उसके मध्य वाटसअप व इन्टरनेट काल के माध्यम से बात करने लगा। उसने बताया कि वो आरबीआइ एमएफआई अफसर है । उसने युवती को शादी करने का झांसा देते हुए कहा कि उसके पास मिलियन पोंड की संपत्ति है। वह शादी कर भारत में ही बसना चाहता है। युवती को झांसे में लेकर उसने अलग-अलग खातों में करीब 24 लाख रुपए जमा करवा लिए। बाद में युवती को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने सीटी कोतवाली में युवती के परिजनो ने मामला दर्ज करवाया।
एैसे दिया धोखा
फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाकर और देश के कई हिस्सों में युवतियों को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले विदेशी युवक को कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी उपेन्द्र साहू आ.स्व. सुदामा प्रसाद साहू निवासी तलवापारा बैकुण्ठपुर की लिखित शिकायत पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्र. 84/2020 धारा 419,420 ता0हि0 का मुकदमा कायम किया। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना दिनांक 14.01.2020 को इसकी छोटी बहन के साथ उक्त आरोपी रोहन मिश्रा के नाम से फर्जी वेबसाईट के माध्यम से शादी करने का झांसा देकर एवं भारत में सेटल होने के नाम पर पीड़िता से 24,07,500 (चैबिस लाख सात हजार पांच सौ) का ठगी किया है।
प्रकरण दर्ज कर अज्ञात
आरोपी को पकडने हेतु पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिह के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला व उप पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के नेतृृत्व में सायबर टीम कोरिया द्वारा मामले की पतासाजी की जाने लगी। प्रकरण में देखा गया कि आरोपी के द्वारा व्हाट्सएप का उपयोग किया गया है। सायबर टीम द्वारा प्रकरण के सभी बिन्दुओं का बारीकी से विष्लेषण कर आरोपी की पहचान करने में सफलता पाई गई। आरोपी का नाम एजिडे पिटर चिनाका आ0 एजिडे ओबिना उम्र 30 वर्ष निवासी 17 सेटेलाईट न्यू टॉउन लागोस नाईजीरिया हाल मुकाम टावर नं0 केएम 21 फ्लैट नं0 204 जेपी कोसमोस सेक्टर 134 नोएड़ा (उ0प्र0) था जो रोहन मिश्रा, अरूण राय इत्यादि नाम से धोखाधड़ी किया करता था।
उपरोक्त अपराध की विवेचना के दौरान
विशेष टीम को दिल्ली, नोएडा (उ0प्र0) रवाना किया गया था। टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से पुछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अन्य राज्यो तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, झारखण्ड़, उडिसा, हिमाचल प्रदेश इन सभी राज्यों में भी अपने आप को डॅाक्टर, इंजीनियर, बिजनसमेन बताये हुये अपने झासे लेकर लाखो रूपये की ठगी किया है तथा ठगी की रकम को कुछ अपने पास रख बाकी शेष रकम को नाईजीरिया ट्रांसफर कर देता था।इसके पास से 2 नग पासपोर्ट मिला जिसमें एक फर्जी पासपोर्ट, 2 नग नाईजीरियन डेबिट कार्ड ,01 नग एसबीआई डेबिट कार्ड ,04 नग मोबाईल हैण्डसेट, 14 नग सीम कार्ड, 01 वाईफाई डिवाइस, 01 नग लैपटॉप जप्त किया गया। आरोपी के पासपोर्ट एवं विजा का अवलोकन किया गया जिसकी मियाद समाप्त हो चूकी है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विमलेश दुबे, उप निरीक्षक सचिन सिंह, उनि गंगासाय पैकरा, इस्तियाक खान ,अशोक मलिक व कोरिया सायबर सेल से पुष्कल सिन्हा, प्रिंस राय, अरविन्द कौल, सजल जायसवाल, विजय कुमार सिह का सराहनीय योगदान रहा।

as

+ There are no comments
Add yours