तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेश की कां्रगेस सरकार किसानों को खरीफ फसल की बोनस की तीसरी किश्त जारी करने जा रही है। कोरिया जिले के लाखो किसानो को मिलने वाले बोनस से मंदी के दौर में धनतेरस व दिपावली के बाजार में रौनक बढ़ेने की संभावना जताइ जा रही है। इस खबर के बाद शहर के व्यापारियो में भी किसानो को मिलने वाली बोनस को लेकर र्चचा और उत्साह देखा जा रहा है। बोनस की तीसरी किश्त मिलने की जितनी प्रतिक्षा किसान कर रहे हैं उससे कहीं अधिक व्यापारी कर रहे हैं। क्योंकि मार्च के बाद से कोरोना संक्रमण और लाकडाउन से प्रभावित व्यापार की अल्प भरपाई दीवाली त्यौहार में होने वाली ग्राहकी से हो सकती है। खबर लगते ही किसानो ने अपनी खुशी जहीर करते हुए हिा कि बोनस की तीसरी किश्त पंजीकृत किसानों में से धान बेचने वाले किसानों को मिलेगा। बोनस की इस तीसरी किश्त से किसान भी इस बार त्योहार मनाए पाएंगे। जिसके लिए किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। बधाों के कपड़े से लेकर पूजा सामान, मिठाई, पटाखे और अन्य सामानों की लिस्ट बनाई है।
बैंकों में फिर लगेगी भीड़
बोनस की तीसरी किश्त खाते में आते ही सर्वाधिक भीड़ बैंकों में दिखेगी। सर्वाधिक किसान बैकुन्ठपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में है जहां हमेशा किसानों की भीड़ लगी रहती है। कुछ किसान किश्त मिलने की खुशी में बैंक में जमा रकम निकाल त्यौहारी खरीददारी शुरू कर दी है। नवरात्र के बाद से बाजार में थोड़ी चहल-पहल और बढ़ गई है।
धनतेरस में बाजार होगा गुलजार
बाजार में सराफा कारोबारी, कपड़ा, रंग-पेंट, किराना, बर्तन, फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों ने दीवाली त्योहारी के हिसाब से तैयारी पूरी कर ली है और नए सामानों से दुकान सजा रखी है। बाजार में ग्राहकी बढ़ने से त्यौहार में अच्छी खरीददारी की उम्मीद है।

as

+ There are no comments
Add yours