तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र कुमार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा के बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है । सुरेन्द्र कुमार पुर्व मे बालक कल्याण समिति सरगुजा के सदस्य के रूप मे तीन साल कार्य एवं सरगुजा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रुप मे भी तीन साल कार्य भी सफलता पुरूक कर चुके है । सुरेन्द्र कुमार बाल अधिकार पर लगातार 20 वर्षों से काम कर रहे है । वर्तमान मे सुरेन्द्र छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे है।साथ ही नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन मे सरगुजा जिला मे मानव व्यपार के विरुद्ध लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे है। सुरेन्द्र कुमार के कार्यों को देखते हुए पूर्व मे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बाल गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र द्वारा सरगुजा जिला मे लगातार मानव व्यपार के खिलाफ जागरूकता एंव बाल विवाह के खिलाफ कार्य कर रहे है । साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमो का लगातार संचालन कर रहे । लाकडाऊन मे भी उनका सराहनीय कार्य रहा। सुरेन्द्र के काम को देखते हूए अनेक संगठनों मे ईन्हे पुरूस्कृत किया है। लखनपुर निवासी सुरेन्द्र को सरगुजा जिला के बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष बनने पर अनेक लोगो ने अपनी बधाई दिया है।
as

+ There are no comments
Add yours