वेस्ट चिरमिरी में एक बार फिर कबाड का व्यापार फिर से फलने फूलने लगा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

वेस्ट चिरमिरी में एक बार फिर कबाड का व्यापार फिर से फलने फूलने लगा। जिसमें शाम होने के बाद वेस्ट चिरमिरी के बंद हो चुके खदान और बैंकर और छन्ना लोहे के पाइप एंगल और लोहे की प्लेट को काटा जा रहा है। और आधी रात होने पर गाड़ी के माध्यम से उक्त कबाड़ को वहां से निकाला जा रहा है।

जिसमें कैंप डिफाइन नर्सरी के पास और गड्ढा दफाई नर्सरी समेत सिद्ध बाबा कच्चे रोड से पूरे लोहा की सप्लाई बदस्तूर आधी रात को जारी है। जिसमें जगलो‌के बीच ओपन कास्ट के कुछ जगहों पर अवैध रूप से कटा हुआ लोहा को छुपाया जाता है और एक गाड़ी हो जाने पर उसे रात के अंधेरे में पार कर दिया जाता है।

जबकि स्थानीय स्तर पर दबे जुबान यहां बात सामने आ रही है कि कबाड का व्यापार हल्दीबाड़ी भैंसा दफाई का कबाड़ व्यापारी के द्वारा यह पूरा खेल खेला जा रहा है जिसमें कुछ स्थानीय लोगों की भी मिलीभगत सामने है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रशासन कैसे इन कबाड़ चोरों से निपट पाता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours