छठ घाटों का पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने लिया जायजा। घाटों पर पुलिस अधिकारी व जवानों की रहेगी कड़ी चौकसी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने गुरुवार 19 नवम्बर को सूरजपुर के रेड़ नदी स्थित छठ घाट सहित विश्रामपुर के गौरीशंकर मंदिर और गोरखनाथपुर छठ घाट का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक * ने घाटों की सफाई एवं समुचित व्यवस्था को देखकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने छठ घाटों पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन कराने, छठ घाटों पर लाइटिग के साथ गोताखोर और मेडिकल टीम की तैनाती समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान *पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों पर स्थानीय छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों और जन प्रतिनिधियों से भी वहां की जा रही तैयारी की जानकारी ली और कई निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने बताया कि जिले में जिन-जिन स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाता है वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए है। जिन छठ घाट पर ज्यादा भीड़ होने की संभावना है उन जगहों पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सीएसपी-एसडीओपी को भी तैनात किया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, नपा सीएमओ दीपक एक्का, नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours