तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
आस्था का महापर्व छट शुरू होने में महज कुछ समय ही शेष रह गया है। परंतु ठेकेदार की मनमानी के कारण आज तक छट घाट का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। वही आधा- अधूरा निर्माण के बीच स्थानीय प्रशासन पर्व की तैयारी शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों में रोष :-
तालाब गहरी करण से लेकर सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय लोगों में जम कर गुस्सा देखा गया है। निर्माण कार्य में लापरवाही व गुणवत्ता की अनदेखी भी घाट निर्माण में देरी की वजह साबित हो रही है। वार्ड निवासी विक्की दत्ता ने निर्माण कार्य व जिम्मेदार लोगों की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अनेकों बार आपत्ति करने के बाद भी ठेकेदार ने अपनी कार्यशौली में कोई बदलाव नहीं किया जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
रंग – रोगन कर छिपाने का प्रयास :- तालाब में नया बना घाट में सीढ़ी की बनावट इंजीनियरिंग की उत्कृष्ट मिशाल नजर आती है। जिसे छिपाने के लिए रंग – रोगन का सहारा लिया जा रहा है।

हमारे तरफ से रंग – रोगन व सफाई का काम कर दिया गया है। अनुमति प्राप्त लोग ही घाट पर पूजा कर सकेंगे ।
एच . डी. रात्रे
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ ।

+ There are no comments
Add yours