वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन 13 दिसंबर को 10 दिसंबर तक करा सकते हैं पंजीयन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

नवा छत्तीसगढ़ के दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 13 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक वर्चुवल मैराथन दौड का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री एसएन राठौर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में काविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले में भी वर्चुवल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। वर्चुअल मैराथन दौड़ में सभी नागरिकों को भाग लेने की पात्रता है। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिभागियों को एक स्थान पर समूह में एकत्रित नहीं होंगे।

प्रतिभागी घर, पार्क, मैदान, रोड या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौड़ते हुए अपने कुछ सेकंड का वीडियो व फोटो हेशटेग  #runwhithchhattishgarh के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो एवं वीडियो को अपलोड करने का समय 13 दिसंबर को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


    वर्चुअल मैराथन दौड़ हेतु 04 दिसंबर से 10 दिसंबर तक http://jansampark.cg.gov.inhttp://dprcg.gov.inhttp://www.sportyw.cg.gov.in  पर जाकर प्रतिभागी जनसंपर्क विभाग एवं खेल युवा कल्याण विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीयन ऑनलाइन करा सकते हैं। प्रथम 300 से 500 पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन हेतु टी-शर्ट वितरण खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा।


रजिस्ट्रेशन लिंक के साथ वर्चुअल मैराथन के लिये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। इच्छुक प्रतिभागी जो दौड़ में भाग लेना चाहते हैं, प्रिंट आउट निकालकर अपने किसी भी सफेद शर्ट में चिपकाकर 6 बजे से 11 बजे तक दौड़ते हुए वीडियो एवं फोटो फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं। प्रतिभागियों को किसी भी परिस्थिति में एकत्रित होना अथवा एक साथ दौड़ना पूर्णतः वर्जित है।उपरोक्त जानकारी जिला खेल अधिकारी द्वारा दी गई। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण कोरिया से संपर्क किया जा सकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours