तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आरंभ हो चुकी है लखनपुर में जांच अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि बिचौलियों, व्यवसायियों द्वारा समर्थन मूल्य पर समितियों में धान न खपाया जा सके इसलिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है।
इस कड़ी में 4 दिसंबर दिन शुक्रवार को लखनपुर एसडीएम प्रदीप साहू को सूचना मिली की चांदो धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खपाने के लिए लाया गया है। उन्होंने तत्काल राजस्व अमले के साथ चांदो धान खरीदी केंद्र में दबिश दी।जहा पता चला कि मोहमद हबीब निवासी बेलखरिखा कोचिया व्यक्ति घूरन नाम के किसान का टोकन कटा कर 270 बोरी धान चांदो समिति में बेचने लाया था।
वही चांदो समिति प्रबंधक के द्वारा उक्त बिचौलिया एवं कृषक को बरदाना भी देने की बात सामने आ रही है जिससे समिति प्रबंधक के ऊपर कईआरोप लग रहे हैं जिसके कारण समिति प्रबंधक के ऊपर संदेश बढ़ते जा रहा है ।
समिति प्रबंधक द्वारा किसी भी कृषक एवं बिचौलियों को बारदाना देने का नियम नही होते हुए भी उक्त बिचोलियों को वारदाना दिया गया ।
प्रशासनिक टीम ने धान की बोरियों को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही कर रहे हैं। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे सहित राजस्व अमला की टीम मौजूद रही।
वही वर्तमान समिति प्रबंधक के द्वारा पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप लग कर जेल दाखिल किया गया था जिसके कारण बीचोलिया व कोचियों के संबंध मधुर होना भी बताया जा रहा है जिसके कारण अवैध धान खरीदी बिक्री का खेल पुणे फिर से चांदो समिति में प्रारंभ किया गया है वही एक भ्रष्ट समिति प्रबंधक को दोबारा समिति प्रबंधक बनाए जाने पर भी कई किसानों के द्वारा दबी जुबान चर्चा की जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours