तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर जिला मुख्यालय सूरजपुर बस स्टैण्ड अग्रसेन चैक के पास विकास कार्यों का फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ -बात है अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ आज संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे़, नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।
संसदीय सचिव ने पारसनाथ राजवाड़़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दो वर्ष में जो विकास कार्य किये है, उनको जन-जन तक पहंुचाने के लिए प्रदेष के प्रत्येक जिले में फोटो प्रदर्षनी के माध्यम से प्रदेष सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों, विकाय कार्यों व योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्षनी का आयोजन किया गया है।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है इस प्रदर्षनी में राज्य सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों, विकास कार्यांे और योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, वन आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं, नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी, ग्रामीण विकास, सार्वभौम पीडीएस, गढ़ कलेवा योजना, साफ पेयजल की आपूर्ति-हमारा लक्ष्य, महिलाओं का ध्यान स्वालम्बन का सम्मान, परम्परागत निवासी को न्याय, लाॅकडाउन में बना मनरेगा सबके रोजगार का साधन, छत्तीसगढ़ के नक्शे में नई 23 तहसीलों का उदय, लोक पर्व, लोक आस्था को मिला भरपूर सम्मान आदि योजनाओं से संबंधित छायाचित्र लगायी गयी है। दर्शकों को विभाग द्वारा शासन की दो वर्षीय उपलब्धियों सम्बन्धी ब्रोशर, पॉम्पलेट, पुस्तिका निःशुल्क वितरित की जा रही है।
फोटो प्रदर्षनी के अवसर पर नगरपालिका के पार्षदगण ,जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रणबीर शर्मा, अपर कलेक्टर एस.एन.मोटवानी एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार नन्दजी पाण्डेय,नगर पालिका अधिकारी दीपक एक्का, नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
as

+ There are no comments
Add yours