तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत मंडल देव नगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी शशि तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि साहू के गरिमामयी उपस्थिति मे दीपप्रज्वलन व ध्वाजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ| उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहाँ सभी कार्यकर्ताओं को समय समय पर अलग अलग दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है| उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा कैसे दो सांसद से देश मे पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी|उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व के संबंध मे बताया की व्यक्ति पूरे जीवन सीखता है|

प्रथम सत्र मे जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू ने भाजपा संगठन संरचना व कार्यपद्धति के सबंध मे विस्तार पूर्वक बताया जबकि द्वितीय सत्र में जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी ने सोशलमीडिया के प्रभावी उपयोग के संदर्भ मे अपनी बात रखी उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी के पक्ष को किस तरह रखना है बताया तथा फेक न्यूज़ से बचने की सलाह दी |इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि साहू, हरिनारायण साहू लालबहादुर तिवारी, दीपक गुप्ता, कौशल सिंह, राजेश्वर तिवारी, अशोक यादव, कपिल पाण्डेय,ब्रजेश शर्मा ,रामरतन सिंह,अनुज शर्मा , बलजीत साहू, सुखल सिंह, नागेश्वर तिवारी, शिवप्रसाद राजवाड़े, अन्नजय, कृष जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
as

+ There are no comments
Add yours