प्रधानमंत्री मोदी का किसानों को लाइव संबोधन, 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये किये जमा
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर में विभिन्न स्थानों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई, कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री के किसानों के प्रति संबोधन को लाइव देखा एवं सुना गया।
सभी ब्लाक मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी जी के लाइव संबोधन एवं अटल जी के जयंती के अवसर पर निम्न वक्ताओं ने दिए उद्बोधन।

भैयाथान में पुर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,सुरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,रामानुजनगर उपाध्यक्ष भूलन सिंह, प्रतापपुर उपाध्यक्ष लालसन्तोष सिंह प्रेमनगर पूर्व नपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र जयसवाल,ओड़गी जिलामंत्री शिवप्रसाद सिंह ।
भाजपा के विभिन्न नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार रखे इसी तारतम्य मंडल सूरजपुर शहर में भी अटल जी की श्रद्धांजलि दी गई प्रधानमंत्री जी के लाइव उद्बोधन सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने किसानों के प्रति संबोधन में कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी हमारे अन्नदाताओं की चिंता किसी राजनीतिक दल ने नहीं की आज किसानों की भलाई के लिए हम कानून लेकर आए हैं तो वही राजनीतिक दल किसान भाइयों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं एमएसपी थी एमएसपी है एमएसपी रहेगी इस अध्यादेश से निश्चित रूप से देश के किसानों का भला होगा।

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक युगपुरुष थे उनके प्रयासों से देश ने कई आयाम गढ़े, जनसंघ के संस्थापक सदस्य के रूप में उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की एवं 2 से लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार का सपना साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मुझे भी कई बार उनके सभाओं में जाने का अवसर मिला जिसका अनुभव उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया। जिलामहामंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्रीकार्यकाल में बनाई गई कई योजनाएं आज भी काम कर रही हैं । चाहे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,सर्व शिक्षा अभियान, स्कूलों में मध्यान भोजन योजना ,आंगनबाड़ी,फसल बीमा योजना,अंत्योदय राशनकार्ड जैसी महत्वकांक्षी योजनाएं गरीबों के उत्थान के लिए बनाई, परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहु ,पूर्व जिलामंत्री शशिकांत गर्ग, महिला मोर्चा जिलामहामंत्री शांति सिंह ने भी सभा को संबोधित किया स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का संचालन अरविंद मिश्रा ने किया कार्यक्रम में लक्ष्मण कसेरा, राजेश साहु, प्रमोद तायल,आनंद सोनी , भोला शंकर साहु, मनोज सोनी, अनिल साहु प्रशुन गोयल, सरोज साहु, ललिता तिवारी, राजू देवांगन, प्रीतम सोनी, त्रिपुरारी साहु, भागवत सिंह, पार्षद अजय सिंह, बजरंग राजवाड़े, संदीप जयसवाल, संजय केजरीवाल, लाल मोहम्मद, महेंद्र साहू, मनोज सोनी, प्रीतम सोनी, राजेंद्र अग्रवाल, संजू रोहिल्ला, भुनेश्वर साहु, जनक साहु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
as

+ There are no comments
Add yours