क्या 2021 में खत्म हो जायेगी दुनिया……….जाने मशहूर दो ज्योतिशचार्यो की डराने वाली भविष्यवाणियाॅ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

बाल्कान की नास्त्रेदमस (Nostradamus) कही जाने वाली एक भविष्यवक्ता बावा वैंगा ने 2021 को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं. उनकी भविष्यवाणी के हिसाब से मानवता के लिए साल 2021 खतरनाक साबित होने वाला है. गौरतलब है कि वो 86 साल की उम्र में 1996 में दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. उन्होंने 9/11 हमले, ब्रैक्जिट संकट समेत दुनिया में घट चुकीं कई घटनाओं की एकदम सटीक भविष्यवाणी की थी.



2021 को लेकर उन्होंने कहा है कि दुनिया बहुत सारी प्रलय और गंभीर आपदाओं का सामना करेगी. वहीं, उन्होंने कहा है कि एक बड़ा ड्रैगन (Dragon) मानवता पर कब्जा कर लेगा. जानकारों के अनुसार बाबा वैंगा ने इस बात के जरिए चीन (China) की ओर संकेत किया है. इसके अलावा उन्होंने ईंधन को लेकर भी बड़ी बात कही है. बाबा के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादन रुकने के बाद ट्रेन सूर्य की रोशनी के जरिये हवा में उड़ेंगी.


कई बड़े नेताओं को लेकर भविष्यवाणी
बाबा वैंगा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भविष्य का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि ट्रंप को एक रहस्यमयी बीमारी घेर लेगी, जिसकी वजह से वो बहरे हो जाएंगे और उन्हें ब्रेन ट्रॉमा होगा. वहीं, उन्होंने पुतिन पर हमले की बात कही. बाबा के मुताबिक, पुतिन पर उनके ही देश का कोई जानलेवा हमला करेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि यूरोप पर इस्लामी कट्टरवादी हमला करेंगे.


बीमारियों को लेकर अच्छी खबर
बाबा वैंगा की बीमारियों को लेकर की गई भविष्यवाणियों ने एक ओर जहां लोगों को चिंता में डाला है, तो वहीं राहत की खबर भी दी है. उन्होंने कहा है कि 2021 वह साल होगा जब दुनिया को कैंसर से आजादी मिलेगी. उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनिया को इस साल कैंसर का इलाज मिल जाएगा. हालांकि, उन्होंने एक अन्य घटना की ओर भी यह कहते हुए इशारा किया है कि 2021 में ‘तीन राक्षस एक हो जाएंगे.’

इससे पहले भी बाबा वैंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं. सोवियत संघ के टूटने, 9/11 के हमले, प्रिंसेज डायना की मौत, शर्नोबिल आपदा जैसी बातें सच साबित हुई हैं. उन्होंने अपनी मौत की भविष्यवाणी भी की थी. उन्होंने कहा है कि बृह्मांड 5079 में खत्म हो जाएगा.

सूर्य की तबाही समेत वर्ष 2021 के लिए नास्त्रेदमस ने की थी ये 5 भविष्यवाणियां

जब भी भविष्यवाणी की बात आती है तब नास्त्रेदमस का नाम सबसे पहले मन में आता है। फ्रांस में जन्मे माइकल दि नास्त्रेदमस ने कई भविष्यवाणियां की। इन्होंने एक किताब भी लिखी थी जिसका नाम लेस प्रोफेटीस था। इसमें दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की गई हैं। इस किताब में 6338 भविष्यवाणियां हैं। कहा जाता है कि इनकी सभी भविष्यवाणियों में से 70 फीसद सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने 2021 को लेकर भी कुछ भविष्यावाणियां की थीं जिनकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 

नास्त्रेदमस की 2021 की भविष्यवाणियां:

1. नास्त्रेदमस ने वर्ष 2021 के लिए एक भविष्यवाणी की थी कि एक रशियन वैज्ञानिक ऐसा जैविक हथियार और वायरस विकसित करेगा जो व्यक्ति को जॉम्बी बना देगा। ऐसा होने से इंसान की प्रजाति का विनाश हो जाएगा।

2. वर्ष 2021 में सूर्य की तबाही होगी जिससे पृथ्वी क्षतिग्रस्त हो जाएगी। भविष्यवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा था कि समुद्र तल बढ़ जाएगा और पृथ्वी उसमें समा जाएगी। जलवायु परिवर्तित होगी और इससे युद्ध और टकराव की स्थिति पैदा होगी।

3. नास्त्रेदमस ने एक क्वाट्रेन में कहा है कि पृथ्वी से धूमकेतु टकराएगा। इससे भूकंप की स्थिति तो पैदा होगी ही साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं भी आएंगी। धूमकेतू पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर उबलना शुरू कर देगा और आसमान में यह दृश्य ग्रेट फायर जैसा होगा।

4. कैलिफॉर्निया में भूकंप की स्थिति बनेगी। भविष्यवाणी के मुताबिक, एक प्रलयकारी भूकंप आएगा जो न्यू वर्ल्ड को तबाह कर देगा।

5. मानव जाति को बचाने के लिए ब्रेन चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चिप के जरिए मानव के मस्तिष्क की बायलॉजिकल इंटेलिजेंस बढ़ जाएगी। इसका सीधा मतलब यह होता है कि इसके जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनी बुद्धि और शरीर में शामिल किया जा सकेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’  

sad

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours