तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले में गर्मी का असर दिखने लगा है। तापमान 40 डिग्री तक पहुॅचने के कारण दोपहर को ऐसी चिलचिलाती धूप हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। ऐसे में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अप्रैल के पहले सप्ताह में पड रही भीष्ण गर्मी के कारण शरीर को पानी की कमी के कारण लगातार सरकारी और प्राईवेट अस्पतालो में डिहाईडेशन के मरिज लगातार आ रहे हैं। अधिक गर्मी में पसीने के रूप में पानी शरीर से बाहर निकलता है। ऐसे में शरीर में पानी की मात्रा बनी रहे। इससे बचाव के उपाय बताते हुए डाॅक्टर बताते हैं कि वर्तमान में क्षेत्र में पड रही गर्मी के मददेनजर पानी वाली सब्जियां व फल लें। इसके साथ ही सलाद का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। वहीं शरीर का तापमान सामान्य रहेगा। इसमें ककड़ी, खीरा, अनार के दाने, टमाटर, कटे केले का सलाद ले सकते हैं। इसके साथ ही नमक, काला नमक, हरी मिर्च, चीनी, इमली का पानी, चाट मसाला, नींबू का रस मिला सकते हैं। जो स्वाद के साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होगा। पानी की कमी दूर करता है सलाद गर्मी से निपटने और पानी की कमी को पूरा करने के लिए लिए सलाद का सेवन बेहतर साबित होता है। इसमें आप खीरे और दही के मिश्रण से तैयार सलाद ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ ही खीरा, ककड़ी, कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च व अन्य चीजों का सलाद ले सकते हैं।
फ्रूट सलाद गर्मी मिटाने के साथ बढ़ाता है खुबसूरती
इसमें कई विटामिन स्वस्थ व सुदंर रखने में काफी कारगर सिद्घ होता है। इसके लिए सलाद बनाते समय सब्जी और फलों का ताजा होना बहुत जरूरी है। सलाद में सेब, काला अंगूर, पपीता, संतरे की फांके मिलाएं। सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बादाम का तेल, तिल का तेल, फलों व नींबू का रस, सिरका दही व क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours