कोरिया जिले में भी 5 मई तक लाकडाउन बढ़ाने की संभावना

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

प्रदेष की राजधानी रायपुर सहित पडोसी जिले सूरजपर में लाकडाउन को 5 मई तक बढ़ा दिया गया है । वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ शासन के प्रवक्ता रविंद्र चैबे ने भी अपने बयान में लाकडाउन बढ़ाये जाने का संकेत दिया है। कोरिया में भी लाकडाउन आखिर क्यों बढ़ाया जा सकता, उसके पीछे कारण है कि कोरिया छोटे जिला होने के साथ साथ मध्यप्रदेष के सीमा संपर्क जिला है। वर्तमान में कोरिया जिले में कोविड के मामले स्थिति बहुत ही खराब है।
जिससे जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की ठील देने के मूड में नही लग रहा है। जिले में लगातार टेस्ट भी हो रहे हैं और जिले कोरोना संक्रमित लोगो रिकार्ड प्रतिदिन बड रहे हैं एवं विगत 20 दिनो में 28 मौतो ने प्रषासन के कान खडे कर दिऐ हैं। जबकि जिले में कोरोना के एक्टिव मरिजो की तादात 2457 भी अपनी कहानी बताने के लिए काफि हैं। वही जिले भर में 1 मई से 18 वर्ष के अधिक व्यक्तियों को टीकाकरण लगाया जाना है । वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक वर्ष के लोगो का टीकाकरण किया है।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हालत खराब होती जा रही है। नए कोरोना मरीजों और इससे मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से लोग डरे हुए हैं। वहीं जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ाई जा रही हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours