कोरोना से कोरिया जिले में एक दिन में 7 मौत से हडकंप

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना वायरस अब जानलेवा बनता जा रहा है। सोमवार को सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिसमें बैकुन्ठपुर के कोविड हास्पीटल में 2 मौते सहित जिले के अन्य क्षेत्रो में बाकी मौते हुई। अब तक जिले में 77 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। एक दिन में सात मौत से जिले में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को 363 नए कोरोना संक्रमित भी सामने आए। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 11218 तक पहुंच गया है। इनमें से 8049 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 297 मरीज ठीक हुए। अब जिले में 2497 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 1360 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। जिसमें 363 संक्रमितो की पहचान की गई। वहीं दूसरी ओर बाजारों, सब्जीमंडी, बस स्टैंड पर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बता दें कि पिछले 1 सप्ताह में 2000 से अधिक कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। वहीं विगत 20 दिनो में 33 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। वही पर बैकुन्ठपुर के कोविड हास्पीटल कंचनपुर में आज मनेन्द्रगढ के एक युवती के मौत के बाद कुछ देर तक उसके रिस्तेदारो ने भगदड की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुॅच मामले को खत्म कराया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours