10 दिन में कोरोना ने निगल ली 30 जिन्दगीयाॅ, डरा रहा संक्रमण का ग्राफ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

केारिया जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण का फैलाव व लोगों की लापरवाही बड़ी संख्या में केसों को बढ़ा रही है। अप्रैल में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ा है। संक्रमण की तेज गति व स्वस्थ होने की दर में कमी के चलते एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में हो रहे आरटी-पीसीआर सैंपल की रिपोर्ट आने में देरी हो रही है जिस कारण कोरोना संदिग्ध लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जोकि अधिक खतरनाक है।
जिले में एक अप्रैल 2021 को केवल 296 एक्टिव केस मौजूद थे। फरवरी मार्च में प्रतिदिन संक्रमण के केसों का आंकड़ा भी चार से छह केस तक ही सीमित था। संक्रमण ने देश के कई हिस्सों में अपना प्रकोप तेज किया तो कोरिया जिले में भी उससे अछूता नहीं रहा। 10 अप्रैल के बाद से संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी। 20 अप्रैल को पहली अप्रैल की तुलना में 20 गुना अधिक एक्टिव केस मौजूद थे। इससे स्पष्ट है कि बीस दिनों में बीस गुना हुई संक्रमण की गति प्रतिदिन बढ़ रही है। मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंताजनक ही नही अब डराने वाला नजर आ रहा है।

डरा रहा है मृत्यु दर

विगत 10 दिनो के जिले के आंकडे डराने वाले नजर आ रहे है। जिले में बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होने की दर में भरी गिरावट आने लगी है। पाजिटिविटी रेट व मृत्यु दर में इजाफा देखने को मिला है। पहली 18 अप्रैल को जिले में संक्रमण दर 23.01 फिसद था जबकि 10 दिनो में 30 मौतो ने लोगो को विचलित करना षुरु कर दिया है। इस दौरान 23 अप्रैल को संक्रमण दर अब तक सबसे अधिक 34.37 फिसद था। जबकि सबसे कम 18 अप्रैल को था। इस दौरान विगत 10 दिनो में 9595 लोगो की जाच हुई जिसमें 3087 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये। गत 10दिनो में जिस प्रकार से सं्रमकण ने गति पकउी है। उसे देखते हुए लोगो में घबराहट फैलने लगी है। विगत 2 दिनो में 12 मौतों ने अब लोगो को डराना षुरु कर दिया है। जनवरी, फरवरी व मार्च में केवल एक मौत हुई। 18 अप्रैल 2021 की शुरुआत से अब तक 10 दिनों में कोरोना 30 लोगों की जान ले चुका है।

फैक्ट फाईल……….

दिनाॅक – कुल जाॅच -पाॅजेटिव -संक्रमण दर -मौत
27 अप्रैल – 1440 – 452 – 31.38 – 05
26 अप्रैल – 1360 – 363 – 26.96 – 07
25 अप्रैल – 0882 – 302 – 34.24 – 00
24 अप्रैल – 1256 – 365 – 29.06 – 03
23 अप्रैल – 1251 – 430 – 28.88 – 04
22 अप्रैल – 0831 – 240 – 31.38 – 00
21 अप्रैल – 0912 – 218 – 23.90 – 03
20 अप्रैल – 1043 – 265 – 25.40 – 02
19 अप्रैल – 0825 – 269 – 32.26 – 06
18 अप्रैल – 0795 – 183 – 23.01 – 00
कुल – 9595 – 3087 – 32.17 – 30

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours