उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने टीका लगाने वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीकाकरण की ली जानकारी

Estimated read time 1 min read

टीकाकरण के पश्चात भी कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें- प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल

जिला प्रशासन को निरंतर अच्छा कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी

जिले में अंत्योदय राशन कार्डधारियों का लगाया जा रहा कोविड टीका

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ हो गया है, अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले पात्र हितग्राहियों को वैक्सिनेशन किया जा रहा है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने आज दोपहर को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज टीका लगवाने वाले अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले पात्र हितग्राहियों से रूबरू हुए। जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने जिले में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए 18 से 44 वर्ष के अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण लगाए जाने की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी। प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्पेशलाइज थेरेपी सेंटर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में आए हितग्राहियों से हाल चाल से अवगत हुए तथा उनके कुशल क्षेम की कामना की।
प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने टीका लगवाने आए पूनम ठाकुर, प्रिया, संतोष कुमार, विकास साहू से टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों की संख्या की जानकारी ली तथा सभी पात्र हितग्राहियों को वैक्सीनेशन कराने कहा। पूनम ने बताया कि हमारे परिवार के सभी पात्र हितग्राही टीका लगवा लिए है, सभी ठीक हैं एवं सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए जिससे हम सुरक्षित रह सके।
इसी तरह प्रिया, संतोष कुमार विकास साहू ने भी प्रभारी मंत्री के पूछे जाने पर बताया कि अंत्योदय कार्डधारी हैं और प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें टीकाकरण के लिए प्राथमिकता दिया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने ने बताया कि कोरोना महामारी से टीका ही बचा सकता है, ऐसे में सभी लोगों को इसके लिए संहर्ष तैयार होना चाहिए।

  इस दौरान उच्च शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री ने कहा कि वे टीका लगाने के अपने अनुभव को परिवारजनों, पड़ोसियों व अन्य ग्रामीणों के पास साझा करें और बताएं कि वैक्सिनेशन क्यों बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा वैक्सीनेशन के पश्चात भी प्रत्येक जन को सतर्कता एवं सावधानी बरतना बेहद जरूरी है तथा कोविड के प्रोटोकॉल को कड़ाई से पालन करने कहा इस पर सभी ने एक साथ हामी भरी और प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि वे घर लौटकर इसके सकारात्मक पहलू के बारे में जरूर बताएंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य कार्यकŸााओं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन कराने व अपने परिवारजनों सहित समाज, गांव, प्रदेश और देश को सुरक्षित करने की अपील की।
  इस दौरान पुलिस अधीक्षक  राजेश कुकरेजा, जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव, एसडीएम  पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार  नंदजी पांडे,  ओपी सिंह, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह, डॉ. अजय मरकाम, बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह, नगर पालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो सहित स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।




as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours