कोरोना की दूसरी लहर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ा संक्रमण, जिले में फिर बढ सकता है लॉकडाउन

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना की दूसरी लहर पर काबू करने के लिए कोरिया जिले में जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर कड़े कदम उठाते हुए 11 अप्रैल से जिले में लगाया गये कडे लॉकडाउन के बाद भी विगत 4 दिनो से जिले में कोरोना संक्रमित मरिजो की तादात 500 से अधिक आ रहे है। जिसे जानकार काफि चिंताजनक बता रहे हैं। यदि इस पर रोक नही लगी तो आने वाले दिन कोरिया जिले के लिए मुश्किल भरे होने वाले है।

सोमवार को कोरोना के 634 नए मरीज मिले

कोरिया जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 634 मामले दर्ज किए गए जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी जानकारी में बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 14805 हो गई है। वहीं सोमवार को कोरोना के 3 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 103 हो गई है। इस बीच 357 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। जिससे जिले में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 9824 हो गई। इधर 4075 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें जिले के 4 कोविड अस्पताल में 137 मरिज का ईलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस बेकाबू….बढ़ सकता है लॉकडाउन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस लहर में संक्रमण रिकॉर्ड तोड़ गति के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में 600 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। पहली की तुलना में दूसरी लहर कई गुना तेजी से आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं लगातार चैथे दिन जिले में 450 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

विगत 4 दिनो में डरा रहा संक्रमण का ग्राफ

दिनाॅक संक्रमित मृत्यु
03 मई 634 03
02 मई 502 02
01 मई 527 04
30 अप्रैल 522 05

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours