तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में कोरोना के प्रभाव को कम करने व रोकने के उद्देश्य से घनश्याम सिंह महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र ने सिविल विभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए कोरोना प्रभावित संभावित श्रमिक व अन्य बस्तियों में सैनिटाइज अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है जिसकी शुरुआत चिरमिरी क्षेत्र के इकाई वेस्ट चिरमिरी से आरंभ भी हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक डीके बेहरा ने बतलाया है कि जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव व फैलाव को देखते हुए एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में इसके प्रभाव को कम करने व नियंत्रित रखने के उद्देश्य महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र घनश्याम सिंह ने सभी उप क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने उप क्षेत्र में पैनी नजर रखने का निर्देश देते हुए क्षेत्रीय सिविल प्रमुख पी गोलाइट को ज्यादा करो ना प्रभावित इकाइयों में त्वरित गति से सेनीटाइज करने के अभियान के निर्देश दिए हैं जिसके परिपेक्ष में सिविल प्रमुख पी गोलाइट ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के वेस्ट चिरमिरी इकाई के कैंप दफाई व लेबर ब्लाक में स्वयं के उपस्थिति में सैनिटाइज कार्यक्रम के अभियान की शुरुआत की । क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक डी के बेहरा ने बताया है कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी सभी इकाइयों में एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा आवश्यकता अनुसार सेनीटाइज कार्यक्रम नियमित रूप से चलाया जाता रहेगा जिससे कि कोरोना के प्रभाव पर नियंत्रण पाया जा सके व इसके फैलाव को रोका जा सके।
as

+ There are no comments
Add yours