वैक्सीनेशन में आरक्षण पर हाई कोर्ट की टिप्पणी, प्रदेश सरकार के लिए सबक – भैयालाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री भैया लाल राजवाडे ने कोविड वैक्सीनेशन में आरक्षण के कांग्रेस सरकार के फैसले पर उच्च न्यायालय द्वारा तल्ख टिप्पणी पर कहा कि यह प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है। उन्होने ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आरक्षण के मुद्दे पर लगातार अपने क्षुद्र राजनीतिक दृष्टिकोण का परिचय दे रही है। उन्होने याद दिलाया कि इससे पहले कांग्रेस की इसी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण के मुद्दे पर अपनी घटिया राजनीति का प्रदर्शन कर अपने ही वर्कर से फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट दायर कराया और फैसला खारिज हुआ था।

प्रदेश सरकार वैक्सीनेशन में आरक्षण करने के एलान के साथ ही यह जानती थी कि उसका फैसला टिक नहीं पाएगा और कोर्ट इसे खारिज कर देगा, वस्तुतः टीकाकरण के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार फिर वैसा ही नूरा-कुश्ती कर रही थी! प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी भयावह लहर ने समूचे प्रदेश में दहशत का माहौल बना रखा है, लोग बड़ी संख्या में संक्रमित होकर अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं,

अकाल मौत प्रदेश के हजारों कोरोना संक्रमितों को अपना शिकार बना चुकी है और प्रदेश सरकार को कोरोना की रोकथाम के कारगर उपायों पर काम करने के बजाय इसमें भी राजनीति सूझ रही है, यह कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन है। भैया लाल ने कहा कि उच्च न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताया कि जल्द ही प्रदेश के लोग बिना किसी भेदभाव के टीके का लाभ लेकर कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours