तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
आज के इस दौर में कोई भी व्यक्ति अपने दबंगई के दम पर वन भूमि को अपनी नीजी मिल्कियत बना सकता है । ऐसा ही नजारा है लखनपुर वन-क्षेत्रपरिक्षेत्र अन्तर्गत कई बीटों का जहां लोग जमीन हड़पने बड़े पैमाने में पेड़ों की कटाई करके वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।और वनविभाग की कोई दखलंदाजी नहीं है। यदि बात की जाए कुन्नी सर्किल के चोडेया तूरगा बीट में लखनपुर बीट के सरहदी ग्राम बेलदगी के करील धोवा जंगल मैं कुछ अहीर यादव जातियों द्वारा वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है इसी कड़ी में चांदो बीट के दक्षिण दिशा में स्थित बढ़नी झरिया ग्राम अलगा से लगे मुर्रा महुआ वन खंड में कुछ शिकारी व्याधा एवं पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों द्वारा वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है क्षेत्र के कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कुछ नए लोग वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं इसके अलावा कुछ पंडो जनजाति के लोगों को रसूखदारो द्वारा प्रलोभन देकर वन भूमि पर कब्जा कराया जा रहा है तथा वन भूमि की खरीद बिक्री की जा रही है इस तरह का खेल खेला जा रहा है वन भूमि की कब्जा कराने वन विभाग में पदस्थ कुछ नमूनों की संलिप्तता बताई जा रही है इसी फेहरिस्त मे लखनपुर बीट के ही खाचाकुडा जंगल सहित अन्य दूसरे बीटों के वनभूमि पर लोग आसानी से कब्जा कर मकान बनाने के साथ कई वर्षों से कृषि कार्य कर रहे हैं यह बात भी सामने आ रही है कि वन अमला से सांठगांठ करके लोग वन भूमियों पर कब्जा कर रहे हैं।ग्राम बेलदगी से लगे हुए तमाम वन खंडों में अवैध कब्जा किए जाने का होड़ मचा हुआ है मौजूदा वक्त में बेलदगी अलगा घंटा डुग्गू तूरगा जंगलों की बारीकी से तस्दीक किया जाए तो वन भूमियों पर अवैध कब्जा किए जाने की सच्चाई सामने आ सकती है विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के मौन सहमति से जाहिर होता है कि अतिक्रमणकारियों को वन विभाग ने वन भूमि पर कब्जा करने की छूट दे रखी है अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद है क्षेत्रवासियों द्वारा कई मर्तबा शिकायत किए जाने के उपरांत भी इन अतिक्रमणकारियों के ऊपर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है लिहाजा लखनपुर वन परीक्षेत्र की कई जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई करके वन भूमि पर कब्जा किए जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है
1-बयान-
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी सूर्यकांत सोनी से चर्चा किए जाने पर उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायत आ रही है जिसकी जांच कराई जाएगी सही पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के ऊपर शख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
as

+ There are no comments
Add yours