तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
पश्चिम बंगाल में सम्पन्न हुए चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के द्वारा एवं उनके आयतितो के द्वारा राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संघ के आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं पर पूर्व की भांति बल्कि और बर्बरतापूर्वक जानलेवा हमला कर जघन्य हत्याएं कर रहे हैं, तथा भाजपा समर्थित परिवारों के घरों में आगजनी, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ कर उन पर जबरन कब्जा कर लेना यहां तक कि आमजनों को भी निशाना बनाकर प्रदेश में अभूतपूर्व अराजकता का माहौल बना दिया गया है। उन सभी घटनाओं में तृणमूल कांग्रेस एवं उनके सभी सहयोगी दलों की प्रत्यक्ष भूमिका है
अतः यह लोकतंत्र के लिए गम्भीर खतरा है।
अतः इन्ही सभी जघन्य घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं ज़िला नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश मे भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अपने -अपने निवास स्थलों पर वर्चुअल धरना दिया जा रहा जिसके परिप्रेक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ मण्डल महामंत्री, अधिवक्ता संजय गुप्ता के द्वारा अपने निवास स्थल पर दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक धरना दिया जा रहा। तथा पश्चिम बंगाल में हुए विगत दिनों लोकतंत्र की हत्या की घटना की निंदा की और आज समूचा देश ,,प्रदेश बंगाल की जनता के साथ मे है और उन जघन्य अपराधियो के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की जाये।
as

+ There are no comments
Add yours