भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश में टीकाकरण के लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने अहम सुझाव सहित मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

कोरोना वैश्विक महामारी के इस कठिन समय में प्रदेश में टीकाकरण को लेकर जो अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं वो प्रदेश के जनता के हित के लिए निष्प्रभावी साबित हो रही हैं साथ ही कोरोना के इस काल में भारत में बने दोनों टीके फिलहाल हमारे लिए आशा की एकमात्र किरण है लेकिन प्रदेश के टीकाकरण के संबंध में हो रही राजनीति प्रदेशवासियों के लिए दुखद है इन्ही मुद्दों के लेकर जिला भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कुछ मुख्य बिंदु पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमे माननीय उच्च उच्च न्यायालय के संबंधित आदेश के अनुपालन में कृपया ऐसी नीति बनाई जाए जिसमें टीकाकरण में जनमानस को कोई असुविधा ना हो टीकाकरण में सर्व समाज का हित निहित हो ,व्यवहारिक निर्णय के आधार पर अंत्योदय बीपीएल और एपीएल श्रेणी के लिए सभी टीकाकरण केंद्र पर सभी श्रेणी के बूथ बनाए जाएं जो जन सामान्य के लिए सुविधाजनक हो| टीकाकरण का व्यापक प्रचार प्रसार हो तथा टीकाकरण अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए प्रदेश में करीब ढाई लाख टीके के डोज बर्बाद हुए हैं इसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार को केरल मॉडल से प्रेरणा लेकर उसे अपनाना चाहिए| छत्तीसगढ़ में टेस्टिंग कम हो रही है आरटीपीसीआर एंटीजन और टू नॉट सभी पर्याप्त संख्या में जांच न होने के कारण मृत्यु दर बढ़ा हैं जो हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है, कोरोना के आरटीपीसीआर जांच का एक केंद्र सुरजपुर में स्थापित हो तथा हर पंचायत में ऑक्सिमीटर थर्मामीटर और दवा किट जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए|ज्ञापन में पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए इनका प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कराए जाने की मांग की है | जिला चिकित्सालयसूरजपुर में वेंटिलेटर की कमी है यहां 10 नग वेंटिलेटर तत्काल चालू कराना अति आवश्यक है|इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू , जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours