तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सूरजपुर के लाइवहली हूड पर्री व जिला चिकित्सालय सूरजपुर के कोविड सेंटर का दौरा कर वहाँ के व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपलब्ध सुविधाओं व जरूरतों की ड्यूटी डाक्टरों से चर्चा कर कलेक्टर रणवीर शर्मा को एक माग पत्र सौपा | चिकित्सकों ने चर्चा दौरान कोविड सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध तमाम सुविधाओं से अवगत कराया तथा ईलाज के दौरान आने वाली समस्याए भी गिनाई |जिसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कलेक्टर से मुलाकात कर कोविड सेंटर पर्री में मरीजों के तीमारदारों व ड्यूटी स्टाफ के लिए शैड, चौकीदार की नियुक्ति, पीने के लिए गरम पानी, तथा सफाई कर्मचारियों को बढाने एवं जिला चिकित्सालय के कोविड सेंटर में सीटी स्कैन मशीन, आईसीयू बेड, वेंटीलेटर, व पूरे समय एमडी चिकित्सक की देखरेख में मरीजों के ईलाज की मांग की| इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल मौजूद रहे|
as

+ There are no comments
Add yours