रामनवमी से कोविड मरीजो की खुशहाली के लिए जला रही दीप
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
तस्वीर में जमीन पर दीप जलाते नजर आ रही महिला छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव, बैकुंठपुर विधायक और राजपरिवार से आने वाली अम्बिका सिंहदेव है। वह बैकुंठपुर के कंचनपुर स्थित कोविड अस्पताल में हर रोज उम्मीद का दिया जला रही है।
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव हर रोज कोविड अस्पताल के बाहर दीप जलाती है। कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे है मरीजो और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव को कंचनपुर कोविड अस्पताल के बाहर दीप जलाते देखकर मरीजो के परिवारो में जगती है उम्मीद की किरणें। संसदीय सचिव ने बताया रामनवमी से कोविड अस्पताल के बाहर जला रही है दीप। संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने कहा कि हम बस सब कुछ अच्छा होने की ईश्वर से दुआ कर सकते है। इसी कामना के साथ मैं कंचनपुर कोविड अस्पताल के बाहर दीप जलाकर हर रोज प्रार्थना करती हूं।
as


+ There are no comments
Add yours