नगर निगम चिरमिरी का शहरी स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल बना लोगो के लिए जीवन दयनीय .शबाब

Estimated read time 1 min read

  • महिला चिकित्सक आयुश्री रॉय बेपरवाह दे रही स्वास्थ्य सुविधा. हॉस्पिटल स्टाप भी कर्म बध्य साथ खड़ा.

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंर्तगत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो कि इस समय आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है।जहाँ एक ओर कोविड-19 अपने चरम पर है और सभी लोग अपनी जान की परवाह कर रहे है वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आयुश्री रॉय एवं उनके चिकित्सकिय दल द्वारा बिना किसी परवाह किए सभी प्रकार के मरीजों का इलाज अपने जान पर खेलकर कर रहे हैं ऐसी स्थिति में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल को नजरअंदाज करना बेईमानी होगी जहां एक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुश्री रॉय जो डॉक्टर पीके दत्ता के त्यागपत्र देने के उपरांत प्रभार ग्रहण किए हैं । एवं उनके जाने की कमी की भरपाई को बखूबी अंजाम दे रहे हैं बिना किसी परवाह किए वह 24 घंटा मरीजो को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगी रहती है । जहां प्रतिदिन 60 से 70 ओपीडी एवं प्रत्येक माह 10 से 12 संस्थागत प्रसव कराने में इनका अहम योगदान रहता है। एक और जहां अन्य चिकित्सक इस कोरोना काल में ओपीडी से मरीजों को भगाते हुए दिखते हैं या देखने से बचते हुए भी दिखते हैं वहीं दूसरी ओर डॉक्टर आयुश्री रॉय बिना किसी परवाह के कोविड मरीजो का भी इलाज कर रहे है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड महामारी के आने के पश्चात अभी तक कुल 7 स्टाफ कोविड से संक्रमित हुए हैं जिनमें से प्रथम स्टाफ नर्स श्रीमती अंजली प्रसाद, लैब टेक्नीशियन कु.निशा कश्यप, श्रीमती आरती देवी पटेल, फार्मासिस्ट जीडी हुसैन,पूर्णिमा तिवारी, माया भारती,जितेंद्र कुमार एवं वार्ड आया श्रीमती सुनीता देवी इस महामारी से ग्रसित हुए हैं। इनके हौसले की तारीफ इस बात से की जा सकती है कि वे सभी पुनः 14 दिवस पूर्ण करने के उपरांत अपने कार्य में पूर्ण निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ उपस्थित हुए हैं। डॉक्टर आयुश्री रॉय एवं उनकी पूरी टीम को इस कोरोना महामारी में पूर्ण निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ काम करने के लिए बधाई के पात्र हैं एवं इन जैसे अन्य संस्थाओं का हौसला बढ़ाने की शासन को आवश्यकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours