तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
चक्रवात तूफान तौकते के कारण एक तरफ जहां तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है। वहीं दूसरी तरफ इस तूफान का असर कोरिया जिले में भी देखने को मिल रहा है। तौकते को लेकर राज्य सरकार ने पहले ही अलर्ट कर यिा था। तौकते के कारण आज मंगलवार को कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर, चिरमिरी व मनेन्द्रगढ समेत सभी इलाको में दोपहर 1 बजे से घण्टे भर तेज हवाओ संग जमकर बारिश होने की खबर है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ में तौकेते का असर न के बराबर बताया गया था किन्तु तूफान तौकते का असर तो आज से यानी 18 मई से ही दिखने को मिला। तो आगामी 2दिनो तक तूफान तौकते का असर दिखने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि जिले के ज्यादातर इलाकों में जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे में कई इलाकों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसी तूफान की वजह से पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाएंगा। एवं 18 से 20 मई यानी दो दिनों तक बारिश और आंधी-पानी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में कुछ तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चक्रवात तूफान तौकते का छत्तीसगढ़ में आंशिक असर देखने को मिलेगा। इससे आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की बात कही गई थी। एवं विभाग ने यह भी कहा था कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी बड़ी मात्रा में आ रही है। इससे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट
मंगलवार को जिले में घण्टे भर की बारिश के बाद बैकुन्ठपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से गिरकर 35 पर आ गया। 4 डिग्री तापमान कम होने से लागो ने राहत महसूस की। बारिश होने से अब दिन के तापमान में भी कमी होने की बात कही जा रही है। लेकिन उमस काफि अधिक महसूस की गई।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन गम्भीर
मंगलवार को एक बार फिर से जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गये। घटना के संबध में मिली जानकरी के अनुसार तीनो घायलों जिसमें 2 महिला व 1 पुरुष शामिल बताये जा रहे है। सभी घायल कठौतिया के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनो घायल लकड़ी लेने गए थे पास के जंगल में गये हुए थे । तभी आकाषीय प्रकोप की चपेट में आ गये। घायलों को ईलाज हेतु तत्काल मनेन्द्रगढ हास्पिटल भेजा गया। घटना मनेन्द्रगढ़ के बेलबहरा स्थित विकास बांध समीप जंगल की बताई जा रही है। इस दौरान सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर ईलाज का दिया निर्देश है। वही पर एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जंगल मे काम कर रहे 5 युवक घायल हो गये। घायलो मनेन्द्रगढ आस्पताल को लाया जा रहा है। घटना मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत भौता की बताई जा रही है।
घरो के टिन छप्पर उडे
दोपहर में आई तेज आंधी तूफान के बाद कई घरो के छप्पर उड गये । सोनहत विकासखण्ड के अकलासरई ग्राम में तेज तूफान के कारण घरों के छप्पर उड़ने व सीट टूटने की घटना पर विधायक गुलाब कमरो ने तहसीलदार सोनहत को तत्काल मौका जांच कर क्षतिपूर्ति प्रकरण बनाने का दिया निर्देश दिये है।
as



+ There are no comments
Add yours