तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारीयो ने मनेंद्रगढ़ थाना पहुँच कर एसडीओपी व थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ को भाजपा नेताओं के बिरुद्ध एफआईआर दर्ज करने ज्ञापन सौपा। सौपे गये ज्ञापन में गुलाब कमरो ने मांग किया है कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष एवं स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड में फर्जी मनगढ़त फेक न्यूज साझा कर देश मे सम्प्रदायिकता, हिंसा फैलाने का प्रयास किया ।
इसलिए भाजपा नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा आईटी एक्ट की धारा (आईपीसी की प्रासंगिक धारा-124 ए,153 ए, 295ए, 298, 499, 503, 504, 505) के तहत एफआईआर दर्ज किया जाये। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी(शहरी/ग्रामीण) अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश साहू, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल एवं कृष्ण मुरारी तिवारी मौजूद रहे ।
as

+ There are no comments
Add yours