तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
गुरुवार की दोपहर बैकुन्ठपुर के घडी चैक पर जब तहसीलदार की टिम कपडा दुकान पर छापा मारने पहुॅची की इस दौरान कपडा दुकानदार के मुखबीर ने दुकानवाले को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद दुकानदार के दुकान का ताला बाहर सें बंद हो गया । अन्छर की लाईट बत्ती भी बंद कर दी गई। इस दौरान 5 से 6 ग्राहक समेत पडा दुकानदार दुकान के अंदर बंद रहा । उसके बाद इस बात की शंका में दोनो पडोसी दुकानदारो में जमकर फाईट चली ।
जिले में प्रशासन के आदेश के बाद भी दुकानदार व शहर के लोग कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे थे। इस लापरवाही की खबर तहकीकात में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। खबर के बाद गुरुवार से प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासनिक अमले ने नगर पालिका व पुलिस के साथ शहर में घूम कर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर मात्र 2 दुकानों में चलानी कार्रवाई की गई। जिसमें जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के 2 दुकान संचालकों पर अर्थदंडात्मक कार्यवाई की गई जिसमें अलंकार गिफ्ट पैलेस पर 3000 व कल्पना ड्रेसेस पर 1000 का अर्थदण्ड लगाया गया।
बैकुन्ठपुुर तहसीलदार मनमोहन सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने व लापरवाही मिलने पर गुरुवार से कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया है। कार्रवाई के दौरान मुख्यालय में एक कपड़ा दुकान संचालक व एक गिप्ट स्टोर दुकान में लापरवाही मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई। तहसीलदार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इन क्षेत्रों में निगरानी की जरुरत
गुरुवार को शहर के कुछ क्षेत्रो में कार्यवाई के बाद अब जरुरत है कि षहर के अन्य ईलाको में जिला प्रषासन अपनी निगरानी करें। जिसमें दोनो बस स्टैंड क्षेत्र, समेत षहर के घडी चैक नगर पालिका काम्पलेक्स सहित अधिकांष क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण करने की जरुरत है। इसके अलावा सड़क पर बिना मास्क लगाए घूमते मिले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि शहर के हर क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी लापरवाही मिलेगी वहां करवाई की जाएगी।
as


+ There are no comments
Add yours