तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भीषण गर्मी और कोरोना काल में भी बैकुन्ठपुर घडी चैकी की पुलिस व प्रषासन के लोग सेवा कार्य में लगी है जो आम लोगों में चर्चा का विषय है। बैकुन्ठपुर तहसीलदार मनमोहन सिंह अपनी टीम के साथ कानून व अनुशासन सहित लाकडाउन का पालन कराने को प्रतिबद् है। लाकडाउन के पहले दिन से लेकर अब तक नाकेबंदी स्थल, बैरिकेड्स स्थल पर जवान डटे हुए हैं। शासन-प्रशासन के आदेश को प्रोटोकाल के तहत आम जनता तक पहुंचाने के लिए पुलिस व प्रषासन की टीम लगातार प्रयासरत रही। इसी का परिणाम है कि संक्रमण का स्तर ढलान पर पहुंच रहा है। पुलिस लगातार लोगों को घरों से बाहर न निकलने, मास्क पहनने, कोरोना गाइड लाइन का पालने करने का संदेश देते घूम रही है।
as

+ There are no comments
Add yours