तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कथित टूलकिट मामले में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध आज षनिवार को दोपहर में कोरिया जिले के भाजपा के बडे नेता बैकुन्ठपुर सीटी कोतवाली के सामने धरने पर घण्टो बैठे। इस दौरा कोरिया जिले के भाजपा के सबसे वरिश्ठ एवं कददावर नेता वे पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने आरोप लगाया कि इस आपदाकाल को कांग्रेस गलत तरीके से अपने लिए राजनीतिक मौके में बदलना चाहती है।
वरिष्ठ भाजपा के नेता नंे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा कराई गई प्राथमिकी के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने-अपने निवास पर धरना देकर कांग्रेस और सरकार के रवैए पर अपना ऐतराज दर्ज कराया था इसके बाद आज पुनः राज्य की कांग्रेस सरकार दबाव और दमन के अपने चिर-परिचित राजनीतिक चरित्र का परिचय भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ संघर्ष की हर परीक्षा देने को देने को तैयार है। उन्होने कहा कि यदि कां्रगेस सरकार में साहस है तो वे हमारे जैसे भाजपा के हजारो कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराके उनकी गिरफ्तारी करे।
वहीं पर पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुराग्रह से ग्रस्त हैं। मुख्यमंत्री की सोच में बदले की राजनीति करना है। कांग्रेस के भय, दबाव और दमन के राजनीतिक चरित्र की भाजपा कार्यकर्ता कोई परवाह नहीं करते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोगों ने टूलकिट मामले को लेकर शिकायत की है। हम भी उन्हें चुनौती देने को तैयार हैं। टूलकिट बनाकर कांग्रेस द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र का भाजपा विरोध कर रही है। वही पर भाजपा के पूर्व विधायक ष्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस आपदा के संकट काल को कांग्रेस हमेशा गलत तरीके से अपने लिए राजनीतिक मौके के रूप में बदलना चाहती है। कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए इसे मुद्दा बनाकर देश की छवि खराब करके आने वाले समय में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान भाजपा के वरिश्ठ नेता दिपक पटेल व कृश्ण बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours