तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
इन दिनों कोविड-19 को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन किया गया है जिसके पालन के लिए राजस्व अमला के द्वारा निरंतर निगरानी किया जा रहा है ।
इसी तारतम में आज दिन सोमवार को नायब तहसीलदार डॉक्टर एजाज हाशमी के द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थित किराना व्यवसाई उमेश गुप्ता पिता कपूर चंद्र गुप्ता के द्वारा शटर खोलकर किराना सामग्री बिक्री किए जाते हुए पाए जाने पर आर्थिक दंड करने के लिए नायब तहसीलदार के द्वारा किया गया जिसका विरोध किराना व्यवसाई उमेश गुप्ता के द्वारा किया गया तथा उक्त जुर्माना राशि नहीं दिए जाने एवं दुर्व्यवहार भी किए जाने की बात सामने आई है जिस पर नायब तहसीलदार डॉक्टर एजाज हाशमी के द्वारा किराना व्यवसाई उमेश गुप्ता पिता कपूर चंद्र गुप्ता के खिलाफ लखनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर महामारी अधिनियम के तहत धारा 269 270 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours