लुटेरों के द्वारा ग्रामीण के चलती साइकिल से 50 हजार की लूट की घटना को दिया अंजाम अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना में अपराध दर्ज

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर


लखनपुर क्षेत्र में इन दिनों अपराधी गतिविधि लगातार बढ़ती जा रही हैं उसी क्रम में आज दिन सोमवार को ठूंनु लाल प्रजापति पिता विजेंद्र पाल उम्र28 वर्ष निवासी तुरना औरा पारा के द्वारा अपने घर से छड़ सीमेंट लेने के एवज में लखनपुर आया हुआ था उसके द्वारा अपने थैला में 40 हजार रुपए नगद घरसे पकड़ा हुआ था तथा 10 हजार रुपये ग्रामीण बैंक लखनपुर शाखा से निकालकर सामग्री क्रय करने के लिए साइकिल से जा रहा था उसी दरमियान बिलासपुर की ओर से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवक द्वारा साइकिल के हैंडल में फंसी थैला को लूट कर भारतपुर की ओर भागने लगे मेरे द्वारा एक अज्ञात राहगीर से पीछा करने का भी प्रयास किया गया परंतु लूटो को नही पकड़ पाया थैले में प्रार्थी का 50 हजार रुपए नगद राशन कार्ड आधार कार्ड पैन कार्ड सहित तमाम दस्तावेज भी उस थैला में रखा हुआ था जिस शिकायत लखनपुर थाने पुलिस आकर पूरी जनकारी दी गई जिसपर लखनपुर थेन में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात लुटेरों को की पतासाजी की जा रही है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours