लखनपुर व्यापारी संगठन के द्वारा नायब तहसीलदार के द्वारा आए दिन अभद्र व्यवहार के खिलाफ लामबंद होकर लखनपुर थाने में एफ आई आर करने को दिया लिखय शिकायत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

इन दिनों जहां छत्तीसगढ़ में कलेक्टर के द्वारा थप्पड़ कांड के बाद पूरा देश भली-भांति सजग एवं जागरूक हो चुका है इसी क्रम में आज लखनपुर के व्यापारी संगठन के द्वारा नायब तहसीलदार डॉक्टर एजाज हाशमी के द्वारा पूरे लॉकडाउन में व्यापारियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार करने के साथ-साथ अश्लील गाली गलौज करने का मामला सामने आया है।
यह आरोप व्यापारियों के द्वारा लगाया जा रहा है वही व्यापारियों के द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अनावश्यक लॉकडाउन के नाम पर व्यापारियों के साथ आना चार्यम अत्याचार उक्त नायब तहसीलदार के द्वारा किया जा रहा है जिसके व्यवहार एवं कार्य पद्धति से शुभ धोकर समस्त व्यापारी संगठन लखनपुर के द्वारा आज दिन सोमवार को थाना में लिखित शिकायत नायब तहसीलदार डॉक्टर एजाज हाशमी के खिलाफ में दिया गया तथा उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध के साथ-साथ स्थानांतरण करने की भी मांग की गई व्यापारी संघ में मुख्य रूप से कनक किराना स्टोर के विजय अग्रवाल सचिन बंसल मुकेश मंगल पवन गुप्ता वीरेंद्र सोनी सतीश सोनी विकेश अग्रवाल विकास गुप्ता मुनेश्वर राजवाड़े अखिलेश राजवाड़े ज्ञानदीप मिश्रा सहित काफी संख्या में भोपारी थाना उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया गया।

इस संबंध पर नायब तहसीलदार डॉ एजाज हाशमी से व्यापारियों के द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान जिन जिन व्यापारियों के दुकानों में कार्रवाई की गई है उन्हें व्यापारियों के द्वारा मेरे खिलाफ शिकायत की गई है जबकि उनके द्वारा दुर्व्यवहार का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है मेरे पास व्यापारियों के द्वारा लॉक डाउन का पालन नहीं किए जाने पर उनके सारे वीडियो फोटोग्राफ अभी भी मौजूद है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours