तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के द्वारा टूल किट का पर्दाफाश करने पर उनके उरन्त ऊनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करना और दुर्भावना वर्ष भूपेश सरकार के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी जबरन एफ आई आर. करने के मामले देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समस्त थाना और पुलिस चौकी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गिरफ्तारी देने पहुच रहे है ।
इसी क्रम में आज लखनपुर और कुन्नी मंडलों में दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग लखनपुर बस स्टैंड से होते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में कांग्रेस की भूपेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी लगाते हुए थाना परिसर में पहुंचा गया जहां सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी सुरेश चंद मिज एवं मौके पर मौजूद नायब तहसीलदारों डॉ एजाज हाशमी श्रुति धुर्वे से मांग किया गया कि हम सब को आप गिरफ्तार करो परंतु थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार के द्वारा यह कहा कि आपलोगो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध नही होने के कारण हम आपको गिरफ्तार नहीं कर सकते ।
वहीं थाना परिसर पर ही लगभग 2 घंटा धरना प्रदर्शन एवं कांग्रेश की भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे
इसके उपरांत।
प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने अपने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के द्वारा टूलकिट के दस्तावेजों का उजागर किया गया था और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा ट्वीट के माध्यम से दस्तावेजों को उजागर किया गया था जिससे क्षुब्ध होकर कांग्रेसियों के द्वारा खास तौर पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की भूपेश की सरकार द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाते हुए एफ आई आर किया गया है जिसके विरोध में समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा 2 दिन पूर्व जिला में गिरफ्तारी देने पहुंचे और आज दिन सोमवार को समस्त प्रदेश के थाना एवं चौकी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दिया जा रहा है स्क्रिप्ट तारी मैं मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,पार्षद बृज किशोर पांडे, सुभाष अग्रवाल ,राजेंद्र जयसवाल, सत्यनारायण साहू ,निश्चल प्रताप सिंह, दिनेश बारी, नसरत अली, सचिन अग्रवाल ,अभिमन्यु सिंह ,सुनील अग्रवाल ,लक्ष्मण साहू महेश्वर रजवाड़ा वही कुन्नी पुलिस चौकी में भी कुन्नी मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी गई सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours