अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनपुर में निर्माणाधीन सड़क में जगह-जगह गड्ढे और जल भराव होने से घंटों -घंटों जाम की स्थिति

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में शिवनगर से लेकर अंबिकापुर के मध्य लगभग 54.40 किमी का नवनिर्मित सड़क निर्माण किया जाना है जिसमें ठेकेदार एवं विभाग की गैर जिम्मेदाराना रवैए के कारण सड़क निर्माण कार्य कछुए की चाल से चल रह है जिससे प्रतीत होता है कि इस बारिश में भी क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क से आवागमन होगा।
वही गौरतलब बात यह है कि लखनपुर नगरी क्षेत्र में विगत 3से4 माह से ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है फिर भी जगह-जगह सड़क को बिना डायवर्सन दिए खोद कर छोड़ा गया है और मुख्यमार्केट में भी डायवर्शन सड़क नहीं बनाने के कारण सिंगल वन वे वाहनों का आवागमन है जिसके चलते यातायात दबाव बढ़ जाती है कभी-कभी पूरे दिन में 5से6 बार से भी अधिक घंटो जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है और कई बार तो जिस का मुख्य कारण ठेकेदारके द्वारा डायवर्सन सड़क का निर्माण नहीं किया जाना तथा जो वर्तमान में डायवर्सन सड़क की हालत काफी दयनीय हो चुकी है जहां लगभग 3 से 4 फीट बड़े-बड़े खड्डे देखे जा सकते हैं जिसमें आए दिन मोटरसाइकिल सवार युवक एव वृद्धजन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।


वही जिला प्रशासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारी सरगुजा कलेक्टर का भी आदेशों का तनिक भी ठेकेदार एव विभाग के द्वारा आदेश का पालन ने किया जा रहा है उनके आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है जिससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन का आला अधिकारी ठेकेदार के सामने बौने साबित हो रहे हैं।
जिसके कारण ठेकेदार मनमानी गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण किया जा रहा है जिसमें गरीब क्षेत्रवासियों को तकलीफों का अंबार झेलना पड़ रहा है उसी तारतम में सड़क मैं जल भराव हो जाने के कारण नायब तहसीलदार मैडम के मकान मैं सड़क का पानी पूरा अंदर जा रहा था जिससे तहसीलदार मैडम के द्वारा नगर पंचायत को इस पानी को निकासी करने के लिए कहा गया जिस पर नगर पंचायत के इंजीनियर अशोक सिंह मौके पर मौजूद होकर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सड़क में भरे पानी को बाल्टी से घंटों निकाला गया फिर भी जल भराव लगातार जारी है यह नजारा देख नगर वासियों मैं चर्चा का विषय बना रहा।
क्षेत्रवासियों के द्वारा मांग किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान अगर मुख्य मार्केट से सड़क निर्माण समय पर नहीं हो पाने की स्थिति में लॉकडाउन के दौरान व्यापारी को आर्थिक मार झेलनी पड़ी है वहीं दूसरी ओर ठेकेदार की लापरवाही के कारण देर सड़क निर्माण के कारण दुकानदारी को धोरी आर्थिक मार नहीं झेल पाएंगे जिसके लिए ठेकेदार के विरुद्ध चक्का जाम उग्र आंदोलन भी किया जाने की बात कही जा रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours