राज्य सरकार का टिका खत्म, केन्द्र के कोटे का जारी, टिके के लिए भटक रहे लोग

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरिया जिले में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को छोड बाकी सारे टिकाकरण के कार्य बंद है। अब लोग को टिका लगवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। जिलें में टीका की कमी के कारण टीकाकरण को बंद कर दिया गया है। जिलें में शुरू किए गए केंद्र में 80फिसद केंद्र टीका की कमी के कारण बंद करने पड़े हैं। अधिकारियो का कहना है कि टीका की उपलब्धता के आधार पर केंद्र चालू किए गए हैं। जैसे ही टीका उपलब्ध होगा, केंद्र फिर से शुरू कर दिए जाएंगे। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से पाजिविटी दर में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है। अभी जिले की संक्रमण दर 8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले डेढ महीने के दौरान यह संक्रमण का सबसे निम्न दर है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours