कलेक्टर ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के संबंध में चर्चा की

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से की अपील- कोरोना की यह लड़ाई अकेले नहीं बल्कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विजय होंगे

सूरजपुर आज कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव, सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह एवं डी.पी.एम. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उपस्थिति में जिला पंचायत एवं सभी जनपद पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया।

   कलेक्टर  गौरव कुमार सिंह ने कोराना के व्यापक प्रसार को देखते हुए प्रत्येक जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 50 परिवारों को मोबाईल के माध्यम से जागरूकता फैलाने हेतु अपील किया गया। साथ ही कलेक्टर द्वारा आम जन में वैक्सीन के प्रति जो व्यापक भ्रम है, उन्हें समझाईश देकर वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की गई। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा इस सम्बन्ध में निरंतर प्रयास किया जा रहा है और उन्होने कहा कि यह कार्य आगे भी जारी रखेंगे। चर्चा के दौरान श्री जगत आयम, श्री संतोष, श्री आनंद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा इस संकटकाल में अपना एक माह का वेतन देने की इच्छा व्यक्त की गई, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की।

   कलेक्टर द्वारा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा गया कि कोरोना की ये लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती है, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आम नागरिक मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करें, तो निश्चित ही कोरोना को हराया जा सकता है। कलेक्टर द्वारा जन प्रतिनिधि से अपील की गई कि यदि वे चाहें तो स्वेच्छा से कोरोना की इस लड़ाई में विभिन्न प्रकार से सहयोग धनराशि का दान करके, ऑक्सीजन बेड का खर्च वहन कर या अन्य तरीके से अपना योगदान कर सकते हैं। कलेक्टर द्वारा जनप्रतिनिधियों से यह भी अपील की गई कि वे आम नागरिकों को स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों आदि से अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रेरित करें तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें।


asds

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours